मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में लगाया तिरंगा, जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील

ऐलनाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को संत कबीर कुटीर में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, जो देश की एकता और अखंडता का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के इस पखवाड़े में हर घर तिरंगे के साथ जुड़कर राष्ट्रीय एकता के इस पर्व में सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और बलिदान की स्मृति है, जिसे हमें गर्व और सम्मान के साथ फहराना चाहिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.