सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने स्वार में शोक संवेदना व्यक्त की, ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा

रामपुर। सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी कस्बा स्वार पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व चेयरमैन मकसूद के भाई के इंतकाल पर उनके दफन में शामिल होकर मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की। इसके बाद सांसद नदवी नौगजै फरत भाई के घर भी पहुंचे, जहां अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों और आम जनता को हो रही परेशानी पर चर्चा हुई।

सांसद नदवी ने ग्राम पाईंदानगर, जिठनिया, देवरनिया, अजीमनगर, नगलिया आकिल, नगला गन्नेश, खडिया सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी महबूब पाशा एडवोकेट, मकतूव अहमद, हाफिज नूरी, जुबेर अहमद, आसिफ अली, जमील सैफी, नासिर शेख, राम बहादुर, बदन सिंह यादव, अरशद अली, एडवोकेट शोएब किंग, फरहत अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.