- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन का एक नजारा इन दिनों चर्चा में है, जहां कहने को तो स्टेशन की दुकानें कभी बंद नहीं होनी चाहिए, लेकिन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की एक दुकान लंबे समय से बंद पड़ी दिखाई दे रही है।
ट्रेनों की बात करें तो वे किसी भी समय किसी भी प्लेटफॉर्म पर आ सकती हैं, और यात्रियों को खान-पान की सुविधाएं लगातार मिलनी चाहिए। बताया जा रहा है कि एक-एक दुकान पर लगभग 8 से 10 वेंडरों का मेडिकल प्रमाणपत्र बना रहता है, फिर भी सवाल यह है कि यह दुकान आखिर क्यों बंद है।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि इतनी संख्या में रेलवे अधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहते हैं, फिर भी इस तरह की दुकानों पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता। अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई करता है या नहीं।
