रक्षाबंधन पर एसएसपी को बांधा गया रक्षासूत्र, छात्राओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर, 08 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मीरजापुर के सेमफोर्ड स्कूल, बसही और डा. सरला सराफा पब्लिक स्कूल की छात्राओं व अध्यापिकाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सोमेन बर्मा को रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर एसएसपी ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उनकी सुरक्षा और रक्षा का वचन दिया।एसएसपी सोमेन बर्मा ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की जानकारी दी और छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने रक्षाबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम के बंधन की बात कही। साथ ही, छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मीरजापुर पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर दोनों स्कूलों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.