ब्लॉक स्तर खेलों में समसारा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन 

ऐलनाबाद एमपी भार्गव: हरियाणा स्कूल खेल खंड स्तर पर समसारा पब्लिक स्कूल के 16 खिलाड़ियों ने इंडिविजुअल गेम में व 47 खिलाड़ियों ने खो-खो, हैंडबॉल, रस्सा- कस्सी, रिले दौड़, हर्डल दौड़ में पार्टिसिपेट करते हुए प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त कर ब्लॉक की तरफ से जिला स्तर पर खेलने के लिए अपना स्थान बनाया।
समरीत कौर 100 मीटर रेस अंडर 14 प्रथम , केशव 100 मीटर रेस अंडर 11 प्रथम, तनवीर कौर 100 मीटर रेस प्रथम , सरगुन कौर बराड़ 200 मीटर रेस अंडर 11 द्वितीय, राजवीर सिंह 400 मीटर दौड़ अंडर 11 प्रथम, गुरुशब्द सिंह योगा अंडर 11 प्रथम, अविजोत कौर योगा अंडर 11 प्रथम, पायल 600 मीटर रेस अंडर 14 प्रथम, पंकज म्याना लॉन्ग जंप अंडर 17 प्रथम, नमज्योत कौर शॉट पुट अंडर 14 प्रथम , अंशुल सिंह शॉट पुट अंडर 14 द्वितीय , जैसमीन कौर हैमर थ्रो अंडर 19 प्रथम , एशविन हैमर थ्रो अंडर 17 द्वितीय , समरीत कौर हर्डल रेस 100 मीटर अंडर 14 प्रथम , उदय चैस अंडर 17 टॉप 5 ,जशन बाजवा हर्डल्स 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर ज़िला स्तर हेतु अपना स्थान बनाया।
इसी प्रकार टीम गेम में खो – खो अंडर 11 में हरनूर कौर, अविजोत कौर , सरगुन कौर बराड़, जसप्रीत कौर ,तनवीर कौर ,प्रभजोत कौर, मनरीत कौर, जैस्मीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खो – खो अंडर – 14 में डिंपल गरुवा, पायल दगेलिया, कर्मवीर कौर , जतिंदर कौर , खो- खो अंडर 14 बॉयज में हर्षिल, दिग्विजय चाहर, मनजोत सिंह, एकम सिंह , नवीन ने जिला स्तर हेतु अपना स्थान बनाया
रस्सा कस्सी अंडर 11 में गुरुफतेह सिंह, हरजोत सिंह, लखविंदर सिंह , मोक्ष व अंडर 11 गर्ल्स में एस्मित कौर, सरगुन कौर, सिमरन मनप्रीत कौर विजेता रही।
रिले रेस अंडर 11 गर्ल्स में सरगुन बराड़ ,हरनूर कौर, तनवीर ढिल्लों ,जसप्रीत व रिले रेस अंडर 11 बॉयज में अनुरीत सिंह, अभिजोत सिंह, कुश तिवारी, केशव प्रथम रहे।
रिले रेस अंडर 14 गर्ल्स में डिंपल गरुवा नमज्योत कौर, समरीत कौर, पायल दगेलिया, रिले रेस अंडर 14 बॉयज में हर्ष, कर्णदीप, नवीन , मनजोत सिंह।
हैंडबॉल में एकमप्रीत माही, परनीत कौर , जसमीन कौर, मुस्कान ने अच्छा प्रदर्शन किया । अंडर 14 बॉयज में मनजोत सिंह व मनमीत सिंह का प्रदर्शन बढ़िया रहा।
यह सभी खिलाड़ी ब्लॉक लेवल स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन कर आज विद्यालय लौटे इनका भव्य स्वागत किया गया तथा जिला स्तर में खेलने हेतु रूपरेखा बनाई गई इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य , पदाधिकारी गण, प्रधानाचार्य, कोच,समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.