अयोध्या: 18 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई चौकी प्रभारियों का हुआ स्थानांतरण

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

अयोध्या। जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 18 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई चौकी प्रभारियों को नए स्थान पर तैनाती दी गई है।

लगभग एक महीने से खाली चल रहे खंडासा चौकी इंचार्ज के पद पर अब मनोज कुमार त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पहले थाना पटरंगा में तैनात थे। वहीं, अलीगढ़ चौकी प्रभारी रहे विकास गुप्ता को फतेहगंज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। राणा दिग्विजय सिंह को अलीगढ़ चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, हवाई पट्टी चौकी प्रभारी अजय द्विवेदी को स्थानांतरित कर कोतवाली अयोध्या भेजा गया है। फेरबदल के इस आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.