नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025 — हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस पावन त्योहार का इंतजार पूरे साल बड़ी बेसब्री से किया जाता है। हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार 9 अगस्त 2025, शनिवार को पड़ रहा है।
इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं और उसकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करती हैं। बदले में भाई रक्षा का वचन देता है।
रक्षाबंधन के दिन करें ये खास उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन एक छोटा-सा उपाय करने से भाई पर नकारात्मक शक्तियों का असर नहीं होता और उसे जीवन में कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।
उपाय क्या है?
फिटकरी का एक टुकड़ा पूजा की थाली में रखें।
राखी बांधने के बाद, बहनें इस फिटकरी को भाई के सिर से उल्टी दिशा में सात बार घुमाएं।
फिर इसे घर से दूर फेंक दें।
इस उपाय से कहा जाता है कि भाई के जीवन से नजर दोष, नकारात्मक ऊर्जा और अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर हो जाता है। यदि किसी कारणवश भाई-बहन के बीच मनमुटाव चल रहा हो, तो वह भी समाप्त हो जाता है और संबंधों में मिठास लौट आती है।
राशि अनुसार गिफ्ट देने से भी मिलते हैं लाभ
ज्योतिष के अनुसार, अगर भाई-बहन एक-दूसरे को राशि के अनुसार उपहार दें, तो रिश्तों में मजबूती आती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
रक्षाबंधन 2025 – शुभ मुहूर्त
तिथि: 9 अगस्त 2025 (शनिवार)
पूर्णिमा प्रारंभ: 8 अगस्त रात 09:45 बजे
पूर्णिमा समाप्त: 9 अगस्त रात 07:12 बजे
राखी बांधने का शुभ समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (भद्रा काल समाप्ति के बाद)
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
