ऐलनाबाद 5 अगस्त ( एम पी भार्गव): जिला पुलिस सिरसा द्वारा संपत्ति विरुद्ध अपराधों के आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपी गुरमीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव अमृतसर खुह जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है।
प्रबंधक अफसर थाना ऐलनाबाद उप निरीक्षक प्रगट सिंह ने बताया कि दिनांक 04.08.2025 को थाना ऐलनाबाद पुलिस की राइडर टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव अमृतसर खुह, , जिला सिरसा के रूप में हुई है।
थाना ऐलनाबाद की राईडर टीम द्वारा रानिया रोड नहर पुलिया के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल HR44N9555 पर संदिग्ध हालत में आते देखा गया, जो पुलिस को देखकर वापिस मुड़ने लगा। अचानक मोटरसाइकिल बंद हो जाने के कारण उसे मौके पर ही काबू किया गया। जांच में मोटरसाइकिल की आगे की नंबर प्लेट गायब पाई गई और पीछे की नंबर प्लेट फर्जी प्रतीत हुई। VOC ऐप के माध्यम से जांच में वाहन के इंजन व चैसिस नंबर का मिलान न होने पर गाड़ी को जब्त किया गया। पता जोही में सामने आया कि मोटरसाईकल का असल न0 HR-22R- 9897 था, उक्त मोटरसाइकिल थाना सदर फतेहाबाद के गांव बींजा लाम्बा से चोरीशुदा है, जिस संबंधी FIR नं. 16 दिनांक 08.01.2023 दर्ज है। आरोपी द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई। थाना ऐलनाबाद में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा नं. 251 दिनांक 04.08.2025 BNS की धारा 305, 317(2), 318(4) के तहत दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया व आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
Prev Post
