इन्नर व्हील क्लब, भिवाड़ी का मानवीय स्पर्श

आज इन्नर व्हील क्लब भिवाड़ी की प्रेरणादायक टीम ने हमारे ओशी फाउंडेशन के Open Air Class का दौरा किया और वहाँ पढ़ रहे झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ उत्सव मनाया। यह क्षण हमारे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक करने वाला रहा।

इन सभी महानुभावों ने नन्हें बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्हें गिफ्ट्स और स्नैक्स वितरित किए।

सबसे खास बात रही कि इन बच्चों को जो कपड़े दिए गए, वे हमारे ओशी फाउंडेशन STRI शक्ति केंद्र की महिलाओं द्वारा सिलकर तैयार किए गए थे — यह महिला सशक्तिकरण और सेवा का सजीव उदाहरण है।

क्लब ने हमारे CSP (Community Support Program) और शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया और हमारी सेवाओं की सराहना की। उनकी उत्साहवर्धक प्रतिक्रियाएं हमारे कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।


अध्यक्ष श्रीमती विम्मी कालरा, पूर्व अध्यक्ष: श्रीमती वीणा यादव, सुमन वासुदेव, श्वेता जैन, लिली पालीवाल, गीता चौधरी, सुमित्रा यादव, मानी मित्तल, ज्योति खंडेलवाल , गीति‍का , धर्मा गोयल, मीनाक्षी शर्मा, ममता गुप्ता, सुनीता यादव, बरखा झालानी, सुमन अग्रवाल उपस्थित रही

हम उनके इस सहृदय सहयोग के लिए हृदय से आभारी हैं।

ओशी फाउंडेशन की और से
विवेक शर्मा, राम अवतार जी, जी.पी. गुप्ता जी, पंकज, प्रदीप, रितु अग्रवाल जी, शंकर, मोना, पूनम एवं पूरी STRI टीम उपस्थित रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.