रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति ने शिवभक्तों का किया भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा कर बांटी मिठाई

रामपुर। रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति की ओर से शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने फोटो चुंगी के पास इकट्ठा होकर कांवड़ियों को मिष्ठान, पानी, माला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

  भाईचारे की मिसाल बना रामपुर
समिति के अध्यक्ष ने कहा, “रामपुर हमेशा से भाईचारे का शहर रहा है, जहां हर धर्म के लोग एक-दूसरे के विश्वास और संस्कृति का सम्मान करते हैं। आज जिस श्रद्धा और आस्था के साथ शिवभक्त कांवड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं, वह अत्यंत प्रसन्नता की बात है।”

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल हर शिवभक्त का वीर खालसा सेवा समिति की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

  पुलिसकर्मियों का भी हुआ सम्मान
इस मौके पर व्यवस्था को सुचारू और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। समिति ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

  मौजूद रहे ये प्रमुख सदस्य
इस आयोजन में समिति के सदस्य सेवा सिंह, गुलशन अरोड़ा, कुलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, मोनू, गोलू, सनी कपूर, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह और अजीत सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

शिवभक्तों के इस स्वागत ने शहर में धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.