रामपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का भव्य स्वागत, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का आज रामपुर जनपद में जोरदार स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री का साजिदनगर फ्लाईओवर पर भव्य स्वागत किया और इसके बाद उनका काफिला संत शिरोमणि रविदास गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मंत्री राकेश सचान ने कहा, “मैं सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरा इस प्रकार आत्मीय स्वागत किया।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए स्थानीय उद्यमियों की समस्याएं जानीं और भरोसा दिलाया कि सरकार छोटे उद्योगों की हर समस्या को गंभीरता से ले रही है।

मंत्री ने कहा कि, “आप सभी कार्यकर्ता अपने जनपद के सूक्ष्म और लघु उद्यमियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानें। उत्तर प्रदेश सरकार उद्यमियों को सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है, जिसमें छोटे उद्योगों की भूमिका बेहद अहम है।

इस अवसर पर गेस्ट हाउस में अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, अर्जुन रस्तोगी, मोहन कुमार लोधी, जगपाल यादव, अनुज सक्सेना, श्रीश गुप्ता, संजय पाठक, राजीव मांगलिक, प्रदीप गुप्ता, मुन्नी देवी गंगवार, अजीत गौतम, आकाश सक्सेना, दीपक गुप्ता, कुंवर बहादुर राजपूत, करतार सिंह, लाल सिंह प्रजापति, राहुल अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने सबको एकजुट होकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.