शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि सुनाम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दी श्रद्धांजलि

ऐलनाबाद, 31 जुलाई (एम.पी. भार्गव): पंजाब के सुनाम कस्बे में स्थित शहीद उधम सिंह मेमोरियल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने शहीद उधम सिंह के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और आश्वासन दिया कि उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहीदों की धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है, और शहीद उधम सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और आत्मबलिदान की मिसाल देता रहेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.