रामपुर: रामपुर के सक्रिय और जागरूक समाजसेवी तथा रामपुर छात्र प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सैयद मोहतशम मुज्तबा ने अपनी सालगिरह को पारंपरिक समारोहों के बजाय एक सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया। उन्होंने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर शरबत वितरण कर आम जनता के साथ अपना विशेष दिन साझा किया और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाया।
सैयद मोहतशम मुजतबा ने न केवल शरबत बांटा, बल्कि लोगों की बातों को ध्यान से सुना, समस्याओं को समझा और समाज के प्रति अपने भविष्य के इरादों को भी साझा किया। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि वे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए भी जियें और सेवा के रास्ते को अपनाएं। इस अवसर पर मोहतशम मुज्तबा ने कहा कि “मेरे लिए जन्मदिन कोई व्यक्तिगत जश्न नहीं है। यह दिन मुझे यह याद दिलाने के लिए होता है कि मैं समाज का हिस्सा हूं और समाज की सेवा करना मेरा नैतिक कर्तव्य है। अगर मेरे एक छोटे से प्रयास से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ सके, तो यही मेरे जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशी है।” स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि सैयद मोहतशम मुज्तबा जैसे युवा समाजसेवक आज के समय की ज़रूरत हैं, जो केवल मंच पर बातें नहीं करते, बल्कि ज़मीन पर आकर काम करते हैं। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुज़ुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल को खूब सराहा और कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और जनसेवकों को आमजन से सीधे जोड़ते हैं। शहर के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में एकता, सहयोग और संवाद को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के समापन पर रामपुर की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। ओसामा अकरम, बबुआ भाई उर्फ़ मुजीब भाई, अब्दुल बासित, यूसुफ सिटी जूनियर, समीर समेत अन्य स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहयोगी भी उपस्थित रहे। सभी ने सैयद मोहतशम मुज्तबा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके कार्यों की खुले दिल से सराहना की।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
