मिर्जापुर: टीबी रोग पर विजय प्राप्त करने वाले लोगों को प्रशिक्षित करते हुए दी गई टीबी चैंपियन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

  • संतोष देव गिरि

मिर्जापुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद के चुनार पीएचसी सभागार कक्ष में टीबी रोग पर विजय प्राप्त कर लेने वाले लोगों को प्रशिक्षित करते हुए टीबी चैंपियन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान क्षय रोग विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा आए हुए सभी टीबी रोग विजेताओं को टीबी के समस्त लक्षणों एवं सरकारी स्तर से दी जा रही सभी सुविधाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा गया कि देश को टीबी मुक्त बनाने हेतु शासन स्तर से जहां नि:शुल्क रुप से जांच, इलाज, दवा के साथ-साथ पाए गए मरीजों को ₹1000 की भी सुविधा दी जा रही है.

वहीं अब शासन स्तर से पूर्व में टीबी रोग होने के पश्चात नियमित दवा और खान-पान के माध्यम से रोग पर विजय प्राप्त कर लेने एवं जनहित की भावना रखने वाले ऐसे पूर्व मरीजों के माध्यम से वर्तमान में इलाज ले रहे मरीजों के बीच स्वयं के अनुभव को शेयर करते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन तथा हौसला अफजाई भी कराया जा रहा है, जिससे कि वर्तमान में इलाज ले रहे मरीज विचलित न होकर नियमित दवा सेवन वह अच्छे खान-पान का सेवन कर स्वयं शीघ्र स्वस्थ हो सकें। अंत में सभी को टीबी चैंपियन गणों से टीबी मुक्त भारत अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया जिससे की जिला टीबी मुक्त हो सके।
उक्त कार्यक्रम के दौरान पीएचसी चुनार से सर्वेश कुमार सिंह, गीता देवी बीसीपीएम, अखिलेश यादव, इफ्तिखार, राम किशोर त्रिपाठी, मनभावन आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.