स्वरोजगार की ओर एक कदम: राखी बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

एटा: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आरसेटी एटा (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,एटा) द्वारा राखी बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी (BDO) द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है और इस तरह के प्रशिक्षण उन्हें आत्मविश्वास के साथ-साथ आय का साधन भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और इसे अपने जीवन में रोजगार के साधन के रूप में अपनाएं।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों में राखी बनाने की विधियाँ सिखाई जाएँगी। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें बाजार से जोड़ने और उनके उत्पादों की बिक्री हेतु सहायता भी प्रदान की जाएगी। यह प्रयास न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगा।

आरसेटी के डायरेक्टर श्री ओम बिभू ने बताया कि इस प्रशिक्षण में महिलाओं की उत्साही भागीदारी देखने को मिल रही है। आरसेटी संस्थान में इसी तरह के अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

यह कार्यक्रम महिलाओं के जीवन में नया उजाला लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो उन्हें हुनर के साथ-साथ आत्मगौरव और सम्मान की भावना भी प्रदान करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.