रामपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

रामपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, महिला मंडल, रामपुर द्वारा तीज का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह आयोजन शारदा नरूला के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप यज्ञ से हुई, जिसमें मां गायत्री की उपासना एवं पूज्य गुरुदेव व वंदनीय माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में भक्ति भाव के साथ यज्ञ किया गया। इसके उपरांत सभी बहनों ने गायत्री माता की आरती की और पूज्य गुरुदेव के चरणों में वंदन कर प्रसाद ग्रहण किया।

गीत-संगीत, नृत्य और खेलों से सजा आयोजन
कार्यक्रम में बहनों ने पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर तीज महोत्सव की शोभा बढ़ाई। हाउजी गेम्स, सावन क्विज़, और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

हरियाली तीज की थी खास थीम
मां गौरी को प्रिय हरे रंग को ध्यान में रखते हुए सभी बहनों ने हरि पोशाक धारण की थी। उनके हाथों में रची सुंदर मेहंदी और पारंपरिक आभूषणों ने माहौल को और भी भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

पुरस्कार वितरण:

समयबद्धता पुरस्कार से आशा देवी को सम्मानित किया गया।

सावन की रानी पुरस्कार शारदा नरूला को प्रदान किया गया।

उपस्थित प्रमुख बहनें:
बिंदु रस्तोगी, आर्यबाला वात्सल्य, आशा देवी, निर्मला राय, साधना खंडेलवाल, सरिता सिंघल, मीना गुप्ता, ममता कपूर, सीमा अरोड़ा, चित्रा अग्रवाल और मधु शर्मा सहित कई बहनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृति, नारी शक्ति और अध्यात्म को एक सूत्र में पिरोना था, जिसे सभी ने भावपूर्ण सहभागिता के साथ निभाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.