हरियाली तीज महोत्सव पर पतंजलि योग परिवार द्वारा हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन  

ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव ): ऐलनाबाद, जिला सिरसा हरियाणा के तत्वावधान में निरंतर संचालित मस्त आदर्श निःशुल्क योग कक्षा के साधकों द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से ताऊ देवीलाल पार्क में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा के सह-राज्य प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा जी द्वारा ओउम् उच्चारण, गायत्री मंत्र और प्रार्थना से किया गया। इसके पश्चात सभी साधकों को प्राणायाम कराया गया तथा उन्होंने सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर साधक जोड़ों सहित पहुंचे, जहां सभी ने अपनी अर्धांगिनी को झूले झुला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तीज के पारंपरिक लोकसंगीत और उल्लास भरे वातावरण में सभी योग साधकों ने झूले झूलते हुए, गीत गाते और नाचते हुए हरियाली तीज का भरपूर आनंद लिया।

हरियाली तीज का महत्व:
हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह त्यौहार विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत पावन होता है। इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। साथ ही यह प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और वर्षा ऋतु के स्वागत का प्रतीक है। यह पर्व मां पार्वती और भगवान शिव के मिलन का भी उत्सव है।

प्रमुख उपस्थितजन:
कार्यक्रम में राज गोपाल बेनीवाल, श्री श्याम लाल जिंदल, महेश मित्तल, सुभाष तलवाड़िया, निरंजन गीदड़ा, नरेश कुमार तनेजा, संजय कुमार, हुक्म सिंह, विजय कुमार गर्ग, दुर्गा प्रसाद, सुभाष चंद्र, सोरभ बत्रा, कृष्ण कुमार सपरा, गोविंद बागड़ी, विक्रम कंबोज, नरेंद्र चावला, अशोक कुमार,नारायण सिंह, महिला तहसील प्रभारी गीता बेनीवाल, ग्रामीण प्रभारी छिंद्र कौर, सरोज सपरा नीलम चावला मीनाक्षी कानसरिया, मोनिका गर्ग, कान्ता देवी, ज्ञानवती, नेहा कानसरिया, सीमा तनेजा, स्वीटी, सुनीता निठराणा, ममता सपरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साधकों को प्रसाद वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.