करनाल ने रचा स्वच्छता में इतिहास: सफाई मित्र सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित

करनाल (ऐलनाबाद), 26 जुलाई 2025 (डॉ. एम. पी. भार्गव): आज करनाल में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित करते हुए कहा कि यह अवसर सभी सफाई मित्रों के प्रति आभार प्रकट करने का सुअवसर है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25 में करनाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या की श्रेणी में सुपर स्वच्छ शहर का तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही शहर को 3-स्टार कूड़ा मुक्त शहर रेटिंग और वॉटर प्लस स्टेटस भी मिला है, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

मंत्री मनोहर लाल ने कहा, “करनाल की यह उपलब्धि हमारे सफाई मित्रों की दिन-रात की मेहनत और नागरिकों की जागरूकता का प्रतिफल है। ये सफाई मित्र ही स्वच्छता अभियान के असली नायक हैं।”

उन्होंने करनाल नगर निगम, सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी के समर्पण और सहयोग का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी आशा जताई कि आने वाले वर्षों में करनाल, सोनीपत और हरियाणा के अन्य शहर भी इसी तरह स्वच्छता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और देशभर में राज्य का गौरव बढ़ाएंगे।

समारोह में सफाई मित्रों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.