फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर कार्रवाही जारी, अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.090 किलो ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 व अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर 1.090 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सकीना वासी राजीव कॉलोनी, जिला फरीदाबाद को 530 ग्राम गांजा के साथ आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 फरीदाबाद के पास से तथा अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने हिरालाल वासी गांव मन्ही याना घोघरडीहा जिला बिहार हाल बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद को 28/29 सेक्टर रोड, फरीदाबाद के पास से 560 ग्राम गांजा सहित काबू किया है, जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.