जोधपुर ,ऐलनाबाद ( डॉ एम पी भार्गव की विशेष रिपोर्ट)- महिलाओं को उत्साहित करने उनको आगे बढ़ाने हेतु उनमें साहस आगे बढ़ने का जज्बा काम को पूरा करने की ललक हेतु भृगुवंशी ब्राह्मण राज सेवक संस्थान राजस्थान का प्रथम राज्य स्तरीय महिला अधिवेशन जोधपुर में बहुत ही
उल्लास एवं सफलतापूर्वक सुसंपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष नटवरलाल भार्गव जोधपुर, प्रवीण जोशी बालोतरा के अनुसार अधिवेशन का शुभारंभ भगवान परशुराम ,भृगु ऋषि एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए ।इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि महिला शक्ति डॉक्टर पूनम भार्गव,सुश्री शिल्पा जोशी, शकुंतलाशर्मा, डॉक्टर अंजलि भार्गव, रेखा भार्गव विशेष अतिथि भाजपा नेता जगत नारायण जोशी ,तुलसी देवी, चंदा देवी का माला, साफा ,दुपट्टा, मोमेंटो ,प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों और भामाशाहों का भी बहुमान किया गया ।अधिवेशन में डॉक्टर पूनम भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युग में महिलाओं को आगे आने, कंधे से कंधा मिला करके मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया गया ।बालिकाओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित कर उनको आगे बढ़कर अपना भविष्य उज्जवल करने हेतु उनको मौका देना। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देना, जिससे बालिकाएअपने पैरों पर खड़ी होकर अपना और अपने समाज का और देश का नाम रोशन कर सके। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना योगदान दे सकें ।जो भी कार्य अपने हाथ में ले नीडरताऔर साहस के साथ पूरे आत्म विश्वास के साथ उनको पूरा करने में किसी तरह की हिचकिचाहट महसूस नहीं करें । इस कार्यक्रम में168 महिला शक्ति का दुपट्टा, मोमेंट,प्रमाण पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों व भामाशाहों का भी बहुमान किया गया। अधिवेशन में शंकुतला शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में महिलाओं और अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रवीण जोशी बालोतरा द्वारा आयोजन कर्ता एवं भामाशाहो तथा महिला शक्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस कार्यक्रम में राधेश्याम शर्मा जयपुर, श्यामजोशी बगड़ी , प्रवीण जोशी ,प्रेमचंद,नरेंद्र,जुगराज, धनराज, मुकेश ,खुशबू जोशी ,सानू ,संतोष कुमारी, रेनू भार्गव ,मंजू जोशी, प्रियंका, विमला, रेणुका, कोमल ,धनवंतरी ,रेखा सहित कई महिला शक्ति के के रूप में अपना समय दिया। अधिवेशन में राज्य स्तर से गणमान्य सम्मानित समाज बंधु भी उपस्थित रहे।
इसमें भामाशाहों और आयोजन कर्ताओं का हृदय से स्वागत एंव आभार प्रकट किया गया । मंच का संचालन भाग्यश्री भार्गव व मनीष भार्गव चूरू ने किया।इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिएआयोजन कर्ता और उनके सभी सहयोगियोंको बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।साथ ही भामाशाहों का भी बहुत-बहुत साधुवाद जिन्होंने अपना योगदान देकर के इस कार्यक्रम को संपन्न कराने मे अपनी भूमिका अदा कर सहयोग प्रदान किया।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
