कानपुर कमिश्नरेट से 161 पुलिसकर्मियों के लापता होने की खबर निराधार, 53 कर्मी हैं अनुपस्थित — पुलिस उपायुक्त

कानपुर। दिनांक 21 जुलाई 2025 को मीडिया माध्यमों में यह खबर प्रसारित हुई कि कानपुर कमिश्नरेट के 161 पुलिसकर्मी कुम्भ मेले के बाद से गायब/गुमशुदा हैं। इस खबर की जांच के बाद पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय)   एस. एम. कासिम आबिदी ने स्पष्ट किया है कि यह आंकड़ा पूरी तरह से निराधार और असत्य है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान में कुल 53 पुलिसकर्मी विभिन्न थानों, यातायात लाइन और पुलिस लाइन से अनुपस्थित या गैरहाजिर चल रहे हैं। इन सभी के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है, और जांच के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेंगे, उसी के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त ने आगे स्पष्ट किया कि —

“यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि अनुपस्थिति का कारण गंभीर और वास्तविक है, जैसे कि कोई दुर्घटना या पारिवारिक आपात स्थिति, तो उसे संवेदनशीलता से लिया जाएगा। लेकिन यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा जानबूझकर अनुशासनहीनता या लापरवाही बरती गई है, तो पुलिस रेगुलेशन एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस विभाग ने मीडिया से आग्रह किया है कि बिना पुष्टि के कोई भ्रामक आंकड़े न प्रकाशित किए जाएं, ताकि जनमानस में भ्रम की स्थिति न बने और पुलिस की छवि को नुकसान न पहुंचे।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.