महिला के पर्स से 50 हजार रुपये चोरी करने वाली तीनों महिला आरोपी गिरफ्तार

बरामदगी व अन्य वारदातों की जांच हेतु आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर।

रिपोर्ट: एम.पी.भार्गव

ऐलनाबाद / सिरसा: थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक महिला के पर्स से 50,000 चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता सुरजीत कौर पत्नी श्री दीवानचंद निवासी दुर्गा मंदिर वाली गली, हिसार रोड, खैरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जुलाई 2025 को वह ई-रिक्शा से बाजार शॉपिंग के लिए जा रही थीं। रास्ते में बस स्टैंड के पास दो महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं और परशुराम चौक पर उतर गईं। इसके बाद पीछे से आए एक रिक्शा चालक ने उन्हें पर्स संभालने की सलाह दी, लेकिन तब तक उनके पर्स से 50,000 चोरी हो चुके थे। इस पर थाना शहर सिरसा में अभियोग स0 333/25 धारा 303(2),112 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया असन्धान के दौरान महिला सहायक उप निरीक्षक ओमपति ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 जुलाई 2025 को लक्ष्मी उर्फ ज्योति पत्नी कालू राम (31 वर्ष), बुधा देवी पत्नी राजू (35 वर्ष) और राजबाला उर्फ बाला पत्नी सुमेर (32 वर्ष), तीनों निवासी दाना मंडी भटिंडा, पंजाब, को तलबाड़ अस्पताल के पास बस स्टैंड सिरसा से काबू किया।पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात स्वीकार की। आरोपीयान को पेश अदालत करके दो दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया , दौराने रिमांड आरोपियों से गहन पुछताछ करके चोरी की रकम की बरामदगी, अन्य वारदातों के खुलासे तथा सही ठिकानों की जानकारी जुटाई जाएगी ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.