सिरसा (सी एम ग्रोवर प्रेसवार्ता) शहर की महत्वाकांक्षी परियोजना अमरूत फेज दो की अनियमितताओं की शिकायतों उपरांत सी एम फ्लाईंग ने मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर परिषद सिरसा के एक्सईएन से टेंडर प्रक्रिया से लेकर डी एन आई टी,एम बी की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि अभी इस परियोजना का 15% काम हुआ है, जिसमें अनियमितता को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के अनुसार नगर परिषद की ओर से बरसाती पानी की निकासी के लिए अमरूत फेज टू का करीब 35करोड का टेंडर दिया गया है। आरोप है कि ड्राइंग अनुसार बिछाई जाने वाली पाइप के नीचे कंक्रीट का बैड और साईड पर दीवार बनाई जानी थी, मगर ठेकेदार ने ऐसा नहीं किया। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने उपरांत जांच शुरू कर दी गई है।
