मिर्ज़ापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन डब्बे हुए डिरेल, रेलवे में मचा हड़कंप

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्ज़ापुर। चुनार रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मालगाड़ी के तीन डब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे का सचल दल मौके पर पहुंचा और राहत व बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया।

डिरेलमेंट के कारण ट्रैक पर आवागमन प्रभावित हुआ है। रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और डिरेल हुए डब्बों को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं।

रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिरेलमेंट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खामी या ट्रैक में खराबी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने यात्रियों से संयम बरतने और अधिकारियों द्वारा दी जा रही दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.