बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा हमला: कराची से क्वेटा जा रही सैन्य बस पर घात लगाकर हमला, 29 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

फतेह स्क्वाड ने किया IED से हमला

बलूचिस्तान : बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग कर रहे उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बुधवार, 16 जुलाई को दो बड़े हमले किए। सबसे घातक हमला कलात के निमराग क्रॉस इलाके में हुआ, जहां फतेह स्क्वाड ने कराची से क्वेटा जा रही पाकिस्तानी सेना की एक बस पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में कम से कम 29 सैनिक मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

नागरिक कलाकारों को नुकसान नहीं पहुंचाया
BLA ने दावा किया कि बस में कुछ नागरिक कव्वाली कलाकार भी यात्रा कर रहे थे, लेकिन उन्हें निशाना नहीं बनाया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका निशाना केवल सेना है और आम नागरिकों से अपील की कि वे सेना की टुकड़ियों और ठिकानों से दूर रहें, ताकि भविष्य के हमलों में वे हताहत न हों।

हज़ार गंज में IED विस्फोट
इसी दिन क्वेटा के हज़ार गंज इलाके में भी एक IED विस्फोट किया गया, जिसमें 2 सैनिक मारे गए और 7 घायल हो गए। इस हमले की जानकारी भी BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच ने दी और इसे पाकिस्तानी कब्जे के खिलाफ संघर्ष बताया।

बलूच लिबरेशन फ्रंट का भी हमला
एक अन्य उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने भी दो अलग-अलग हमलों में 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। ये हमले कलात और झाउ क्षेत्रों में किए गए। इन दोनों संगठनों ने मिलकर एक ही दिन में कुल 39 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारने का दावा किया है।

इन हमलों ने बलूचिस्तान में चल रहे विद्रोह को एक बार फिर वैश्विक मंच पर सुर्खियों में ला दिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.