कांवड़ यात्रा के दौरान सौहार्द बनाए रखने की मांग को लेकर विश्व सनातन हिंदू वाहिनी ने डीसीपी ग्रामीण गाजियाबाद को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। सावन मास के पवित्र अवसर पर दिल्ली-मेरठ हाईवे से गुजरने वाले कांवड़ियों की आस्था और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए विश्व सनातन हिंदू वाहिनी व सत्य सनातन हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद डीसीपी ग्रामीण को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर स्थित गैर हिंदू समुदाय के जूस, मिठाई, फल, बिरयानी, नॉनवेज समेत सभी प्रकार की खाद्य दुकानों व होटलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।

ज्ञापन में यह आरोप लगाया गया कि समुदाय विशेष के लोग खान-पान की वस्तुओं में अशुद्धता फैलाकर कांवड़ियों की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि कई होटल एवं दुकानें हिंदू नामों का प्रयोग कर असली पहचान छुपाकर संचालित की जा रही हैं, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

इस मौके पर विश्व सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राज वर्मा, प्रदेश अधिवक्ता अरुण चौधरी, जिला अध्यक्ष सागर कुमार, उपाध्यक्ष नरेश ठेकेदार, अमरदीप, सचिन, दीपक, विनोद, मिंदर, बंटी, अभिषेक तथा सत्य सनातन हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.