रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, बोले- “सामंती सियासत के सुल्तानों की सत्ता प्रतीक्षालय में प्रतीक्षा जारी”

रामपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी आज शाम रामपुर पहुंचे। शंकरपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की और इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

नक़वी ने कहा, “सामंती कुंड का सियासी झुंड सुल्तानी सैलून पर समाजवादी बेलून जैसा है। बूथ के फिसड्डी जीत की कबड्डी में भी चारों खाने चित होंगे। सत्ता की लालसा में डूबे सुल्तानों की प्रतीक्षा अब प्रतीक्षालय में चरम पर है।”

उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि, “कुंठा और कटुता में कैद हार की हताशा में कुछ लोग अब हुड़दंगी तमाशा करने में लगे हैं। वे कभी मतदाता सूचियों पर सवाल उठाते हैं तो कभी चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करते हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि उन्हें अपनी हार का एहसास हो चुका है।”

मुख्तार अब्बास नकवी ने परिवारवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि, “परिवार के पैराशूट के पराक्रम और पगडंडी के परिश्रम में फर्क न समझने वाले लोग आज भी खुशफहमी के चक्कर में गलतफहमी के घनचक्कर बनते जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि कुछ नेता अभी भी जमीन के मूड और जनमानस के रुख के विरुद्ध जाकर नकारात्मक राजनीति करने पर आमादा हैं, लेकिन जनता सब समझ रही है।

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर बोलते हुए नक़वी ने कहा कि, “दहशतगर्दी के ‘मेड इन इस्लामाबाद’ दरिंदे, इस्लाम के वसूल और इस्लामाबाद के वजूद दोनों के लिए खतरा हैं। भारत अब किसी भी आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा।”

रामपुर में प्रवेश के दौरान रिंग रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नकवी का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं, पटकों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, राकेश मिश्रा, हंसराज पप्पू, अभय गुप्ता, महा सिंह राजपूत, चंद्र प्रकाश शर्मा, सोनू लोधी, पंकज लोधी, संतोष खेहरा, टेक चंद्र गंगवार, जगपाल यादव, कुंवर बहादुर लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, अशोक बिश्नोई, दिनेश शर्मा, अर्जुन रस्तोगी, शिवम कुक्कू अरोड़ा, मनोज मौर्य, मुर्तजा अली, लक्ष्मीकांत सैनी, दिलीप अरोड़ा, प्रदीप गुप्ता, समर सिंह चौहान, श्रीपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, आकाश सक्सेना, अहमद जान, राजीव गंगवार, शांति स्वरूप, अरविंद ठाकुर, किशन लाल चंद्र, नंद किशोर गंगवार, लाल मन तोमर, दीपक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.