मिर्जापुर : बारिश से सड़कों पर भरा पानी, शहर से विंध्याचल धाम तक पहुंचना बना मुसीबत

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

मिर्जापुर में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर विंध्याचल धाम तक की सड़कें पानी से लबालब भर चुकी हैं, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कों का हाल ऐसा है मानो सड़कें नहीं, पानी की दरिया हों। लालडिग्गी, लोहिया तालाब, और विंध्याचल मार्ग पर जलभराव से लोग फिसलकर गिर रहे हैं, वाहन बंद हो रहे हैं और जाम की स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। न तो कोई निरीक्षण हो रहा है, न ही राहत के कोई उपाय। प्रशासन की चुप्पी पर जनता आक्रोशित है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.