लखनऊ: नेपाल सीमा को इस्लामिक लैंड बनाने की साजिश का खुलासा, आयकर विभाग की जांच से उड़े होश

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ, 14 जुलाई। नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में एक बड़ी राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। आयकर विभाग की गोपनीय जांच में खुलासा हुआ है कि नेपाल सीमा को ‘इस्लामिक लैंड’ में तब्दील करने की तैयारी सुनियोजित तरीके से चल रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजे जाने के बाद केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। जांच के बाद आईबी, ईडी और उत्तर प्रदेश सरकार को भी सतर्क किया गया है।

छांगूर बाबा गैंग के तार हुए उजागर
जांच रिपोर्ट में उल्लेख है कि छांगूर बाबा जैसे संगठित गिरोह नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो न केवल इलाके की डेमोग्राफी बदलने में लगे हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बढ़ रही मुस्लिम आबादी, 15 साल से जारी है साजिश
सूत्रों के अनुसार, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर सहित नेपाल से लगे कई जिलों के गांवों में मुस्लिम आबादी में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 15 वर्षों से एक सुनियोजित योजना के तहत मुस्लिम परिवारों को बसाने की कोशिश की जा रही है।

ऑनलाइन पेमेंट के जरिए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को फंडिंग
आयकर विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि राष्ट्रविरोधी कार्यों की फंडिंग ऑनलाइन माध्यमों से की जा रही थी। पहली ही जांच में करीब 150 करोड़ रुपये की संदिग्ध फंडिंग का सुराग मिला है।

धर्मांतरण और धार्मिक संरचनाओं पर फोकस
रिपोर्ट के अनुसार, ये फंड्स अवैध धर्मांतरण, मस्जिदों और मदरसों के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। दक्षिण भारत के कुछ संगठनों पर संदेह जताया गया है कि वे इस फंडिंग से जुड़े हुए हैं।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर अब सभी संबंधित एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़ी गिरफ्तारियां और खुलासे हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.