‘‘महेन्द्रा एन्कलेव में जी0डी0ए0 ने बिल्डिंग की सील‘‘

‘‘भूखण्ड के भूतल पर 03 दुकाने तथा उसके ऊपर 04 मंजिल का किया गया था निर्माण‘‘

उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 10.07.2025 को प्रभारी प्रर्वतन जोन-04 के नेतृत्व में निर्माणकर्ता श्री विनीत कुमार पुत्र श्री एस0पी0 सिंह द्वारा भूखण्ड सं0-सी-01, महेन्द्रा एन्कलेव, गाजियाबाद में बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये निर्माण कार्य प्रारम्भ करने पर वाद सं0-163/अ0नि0/जोन-4/2023 दिनांक 25.02.2023 योजित किया गया। निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण कार्य जारी रखे जाने पर सक्षम अधिकारी द्वारा उक्त निर्माण अवैध के विरुद्व ध्वस्तीकरण आदेश दिनांक 24.05.2023 पारित किये गये।

भूखण्ड के भूतल पर 03 दुकाने तथा उसके ऊपर 04 मंजिल का निर्माण पूर्व में किया गया था, परन्तु अध्यासित/संचालित नही था, जिसको सीलबन्द किया गया सीलिंग की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। उक्त कार्यवाही के दौरान सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन जोन-4 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही सम्पन्न की गई। आगामी माह में भी सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.