मीरजापुर: थाना हलिया पुलिस ने एक नफर वारंटी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान की सफलता
- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मीरजापुर, 09 जुलाई 2025। जनपद मीरजापुर में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हलिया पुलिस को एक और सफलता मिली है।
आज उप-निरीक्षक अच्छेलाल यादव ने पुलिस टीम के साथ मिलकर एक नफर वारंटी श्याम बाबू पुत्र दूधनाथ निवासी बेदउर, थाना हलिया को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई से पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त और सक्रिय भूमिका एक बार फिर सामने आई है। जनपद मीरजापुर में वारंटियों व फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान जारी है।
