इंदिरापुरम विस्तार में प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमण से खाली करायी गयी जमीन पर आयोजित किया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
वृक्षारोपण अभियान से जोड़ा जाए समाज के हर वर्ग कोःसंजीव शर्मा, सदर विधायकपेड़ लगाने के साथ उसके संरक्षण का लिया जाए संकल्पःडीएम ग़ाज़ियाबादप्राधिकरण समाज के हर वर्ग को जोडने का कर रहा है प्रयासः उपाध्यक्ष गा. वि. प्रा.
एक पेड मां के नाम 2.0 के देश व्यापी अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के द्वारा बुधवार को इंदिरापुरम विस्तार योजना में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग करते हुए पेड़ लगाए और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोडने पर बल दिया जाए, केवल सरकारी संस्थानों के स्तर से इस तरह का आयोजन किए जाने से वह कदापि कामयाब होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। इसका प्रभाव भी पर्यावरण पर नजर आ रहा है,लेकिन एक केवल पेड़ लगाने से जिम्मेदारी समाप्त नहीे हो जाती है,बल्कि पेड़ लगाने के बाद उसका संरक्षण किया जाना भी उतना आवश्यक है,जितना परिवार के किसी सदस्य का ख्याल रखा जाता है तभी पर्यावरण को संरक्षित करने मे सफल हो पाएंगे। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने कहा कि जनपद में लगभग नौै लाख पौधे लगाने के अभियान का आगाज हो गया है। उन्होंने जोर दिया कि जरूरत इस बात की है कि अधिक से अधिक संख्या में न केवल पेड़ लगाए जाए,बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया जाए। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स ने कहा कि प्राधिकरण को डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ,प्राधिकरण के द्वारा एक लाख से अधिक पौधे अभी तक लगा दिए गए है , प्राधिकरण लक्ष्य से बढ़कर पौधे लगायेगा । उन्होंने कहा कि देखा जाए तो आधुनिकता के चक्कर में पर्यावरण का काफी नुकसान कर बैठे है,ऐसे में अब दायित्व बनता है कि पर्यावरण को शुद्ध बनाए,ताकि आने वाली पीढी पर्यावरण को लेकर संवेदनशील बने। समय की सबसे बडी़ आवश्यकता इस बात की है कि बच्चों को पेडों का महत्व बताए और जहां भी उचित स्थान नजर आए,वहां पर पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण इस तरह के आयोजन में समाज के हर वर्ग को जोडने का प्रयास कर रहा है।
इस दौरान प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अवगत कराया कि जिस जमीन पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है,उसे हाल में प्राधिकरण के द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। स्थानीय पार्षदों के द्वारा लिखित में अवगत कराया गया था कि प्राधिकरण के द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन पर झुग्गी झोपडी वालों के साथ कबाडियों के द्वारा कब्जा किया गया है। प्राधिकरण के भूअर्जन अनुभाग एवं संपत्ति विभाग की संयुक्त पडताल में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला संज्ञान मे आने पर इसे खाली कराया गया था। जिसको संरक्षण किए जाने की दिशा में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है,ताकि भविष्य में अवैध कब्जे से मुक्त करायी गई जमीन पर पुनः अवैध कब्जा न हो और हरियाली भी बनी रहे। इस दौरान प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य श्री पवन गोयल, स्थानीय पार्षद एवं गणमान्य लोग भी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे और एक एक पेड़ सबने स्थल पर रोपित किया । प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों ने भी इस मौके पर पेड़ लगाए और उनके देखरेख का संकल्प लिया।
