सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की US ट्रिप से जुड़ी तस्वीरें वायरल, फैंस बोले – ‘अब तो ऑफिशियल है!’

डेटिंग की अटकलों के बीच सामंथा और राज निदिमोरू एक साथ नजर आए

नई दिल्ली: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के बीच डेटिंग की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। इन अटकलों को और हवा तब मिली जब सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमेरिका ट्रिप की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह राज निदिमोरू के साथ नज़र आ रही हैं।

‘डेट्रॉइट डायरी’ में दिखा खास रिश्ता
मंगलवार को सामंथा ने डेट्रॉइट, मिशिगन की ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जहां वह Telugu Association of North America (TANA) 2025 में शामिल हुईं। तस्वीरों की सबसे बड़ी खासियत रही राज निदिमोरू की मौजूदगी — जिन्होंने हर फोटो में सामंथा के करीब नज़र आकर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा को और गहरा कर दिया।

एक तस्वीर में राज, सामंथा के कंधे पर प्यार से हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक साथ चलते हुए मुस्कुरा रहे हैं। सामंथा ओवरसाइज़ ब्राउन स्वेटशर्ट और डेनिम में नजर आईं, जबकि राज कैज़ुअल लुक में नेवी जैकेट, जींस और नियॉन स्नीकर्स में दिखे।

दोस्ती या कुछ खास? रेस्टोरेंट और कैफे की तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय
एक अन्य तस्वीर में दोनों एक रेस्टोरेंट में साथ बैठे हुए खाना एंजॉय करते दिखे। सामंथा कभी सुनहरे गाउन में, तो कभी कैफे में अकेले बैठी भी नजर आईं। एक फोटो में वह अपने पालतू डॉगी के साथ बेड पर रिलैक्स कर रही हैं। सामंथा ने फोटो सीरीज़ को कैप्शन दिया: “Detroit ❤️🧿

Photos of Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru's US trip go viral, fans say -It's official now

फैंस की प्रतिक्रियाएं – ‘क्या ये रिलेशनशिप का सॉफ्ट लॉन्च है?’
इन तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। कई फैंस ने सवाल किया कि क्या अब दोनों ने अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया है।
एक यूज़र ने लिखा, “So babyyyy is it official???? I’m soo happy for you Sam”
वहीं एक अन्य फैन ने कहा, “So you’re soft launching your relationship with Raj”
एक कमेंट में लिखा गया, “Finally found your love … Happy for you!” जबकि दूसरे ने लिखा, “Finally official”

वर्क फ्रंट और निजी जिंदगी पर एक नजर
सामंथा और राज पहले The Family Man और Citadel: Honey Bunny जैसे वेब शोज़ में साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों Rakt Brahmand: The Bloody Kingdom पर भी साथ काम कर रहे हैं और Pickleball टीम ‘Chennai Super Champs’ के को-ओनर भी हैं।

राज निदिमोरू की शादी श्यामली दे से हुई है और उनकी एक बेटी भी है। वहीं सामंथा की शादी नागा चैतन्य से हुई थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

प्रोड्यूसर बनीं सामंथा, समान वेतन को लेकर लिया बड़ा संकल्प
पिछले साल सामंथा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी Tralala Moving Pictures लॉन्च की, जिसके तहत उनकी पहली फिल्म Subham है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,
“मैं समान स्किल, समान मेहनताना और समान अनुभव में विश्वास करती हूं। Tralala Productions के तहत मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि सभी कलाकारों को बराबर सम्मान और पारिश्रमिक मिले।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.