विधायक निधि से बनी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण

सिकंदराबाद।विधायक, सड़क,MLA, Roadसोमवार को विधानसभा क्षेत्र के गाँव महेपा जागीर में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया।इस मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों को देख आज जनता भाजपा सरकार से बहुत खुश हैं।इस उद्घाटन समारोह में ग्रामवासियों का स्नेह और आशिर्वाद पाकर मैं आपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूँ और अभिभूत हूं। विधायक ने कहा कि मैं अपनी विधानसभा में विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ूंगा साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण के लिए भी हर समय तत्पर रहूँगा| इस अवसर पर रतन मास्टर अरुण प्रजापति, सोनू शर्मा , मंडल संयोजक जगपाल भाटी, बूथ अध्यक्ष प्रवीण भाटी मोनिका भाटी ,ग्राम प्रधान अरुण शर्मा ,सुभाष भाटी ,पीतांबर प्रजापति ,लोकेश शर्मा, भारतपाल प्रधान ,बिल्लू प्रधान, अंकित ठाकुर, सनी ठाकुर सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.