रिटायर्ड प्राचार्य अमरजीत सिहाग की मौत की खबर ऐलनाबाद पहुंचते ही शहर का माहौल हुआ गमगीन

ऐलनाबाद क्षेत्र में बड़ी पहचान रखते थे अमरजीत सिहाग

ऐलनाबाद, 8 जूलाई ( एम पी भार्गव) ऐलनाबाद के आर आर मेमोरियल काॅलेज आफ एजुकेशन के संस्थापक अमरजीत सिहाग का शव पंचकूला में मिलने की खबर जब ऐलनाबाद में पहुंची तो पूरे शहर में माहौल गमगीन हो गया। उल्लेखनीय है कि रिटायर्ड प्राचार्य डॉ अमरजीत सिहाग गत काफी समय से मोहाली में रह रहे थे। 3 जुलाई को वह अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद उनके बेटे राहुल सिहाग ने उनके पिता का अपहरण किए जाने की थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। अमरजीत सिहाग का परिवार ऐलनाबाद में ही रहता है। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने राहुल की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद अमरजीत सिहाग का शव पंचकूला से बरामद हुआ। पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया है कि उनके पिता तीन जुलाई को घर के बाहर कार खड़ी करने के बाद किसी अन्य व्यक्ति के साथ दिन में घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं आए। शाम को उनके नौकर दुनी राम को पिता का फोन आया। उन्होंने नौकर से कहा कि 35-40 लाख रुपये का जल्द इंतजाम करो और पैसे लेकर सेक्टर 88 मोहाली में आओ, उक्त पैसे किसी को देने हैं। उनके नौकर दूनी राम ने इस घटना के बारे में राहुल की माता सविता सिहाग से फोन पर बात की। इसके बाद राहुल ने अपने पिता को फोन किया। राहुल के अनुसार, पहले कभी भी उनके पिता ने पैसे के लेनदेन के बारे में घर में किसी से कोई बात नहीं की थी। राहुल ने पुलिस के सामने शक जताया कि उक्त मामला अपहरण का लग रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.