रामपुर: शहर कांग्रेस कमेटी की पहली मासिक बैठक संपन्न, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान

रामपुर, 6 जुलाई 2025 : कूंचा काजी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आज शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर की पहली मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, लोकतंत्र की रक्षा और जनता से जुड़ाव जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा,

“कांग्रेस पार्टी आज भी देश की सामाजिक, आर्थिक और लोकतांत्रिक रीढ़ है। हमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर, जनता की आवाज़ बनना होगा।”

एआईसीसी सदस्य मुतिउर रहमान ‘बब्लू’ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा,

“देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिशें चल रही हैं, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है।”

शहर समन्वयक ओमकार सिंह ने संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा रखी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ ने कहा,

“जब संविधान पर हमला हो रहा हो, तब कांग्रेस कार्यकर्ता ही उसके सच्चे रक्षक हैं।”

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारून खां ने अध्यक्षीय भाषण में संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय व जवाबदेह बनाने पर ज़ोर दिया और कहा कि,

“अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकर्ता की भागीदारी ही संगठन की मजबूती की नींव हैं।”

बैठक का संचालन कर रहे जिला महासचिव एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर उमेश दुबे ने बिहार के मतदाता सूची विवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा,

“पौने आठ करोड़ मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर कर मात्र 25 दिन में नागरिकता साबित करने की बाध्यता लोकतंत्र के खिलाफ़ है। चुनाव आयोग की यह कार्यशैली अत्यंत निंदनीय है।”

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
नुसरत अली खां उर्फ साहिर रज़ा खां, अरसलान अली खां (यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव), यासिर शाह खां (यूथ कांग्रेस शहर विधानसभा अध्यक्ष), फरीद खां (आउटरीच जिलाध्यक्ष), शकील अहमद, मोज्जम अली खां, ताहिर अंजुम, राजीव सक्सेना, शावेज़ खां, तारिक़ हसन खां, शहजाद खां एडवोकेट, फईम पहलवान, नोमान खां, नवनेंद्र सक्सेना सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.