आईआईएफएल होम फाइनेंस ने भुज में ग्रीन होमओनर्स का सम्मान किया, कंपनी ने ‘हमारा कुटुंब’ पहल के माध्यम से सतत जीवन को बढ़ावा दिया

भुज, गुजरात | जुलाई, 2025 : बेहतर घर और बेहतर पर्यावरण के लिए काम करने वाले लोगों के सम्मान में, आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल एचएफएल) ने भुज में अपनी ‘हमारा कुटुंब’ पहल के तहत एक खास ग्रीन सर्टिफिकेशन समारोह आयोजित किया। इस इवेंट में 50 से ज्यादा स्थानीय गृहस्वामियों को सम्मानित किया गया, जिनके खुद के बनाए घरों को ग्रीन सर्टिफिकेशन मिला है। यह सम्मान उनकी सततता (सस्टेनेबिलिटी) और जलवायु-अनुकूल जीवन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें आईआईएफएल होम फाइनेंस ने उनकी मदद की।

इवेंट में आईआईएफएल होम फाइनेंस के प्रतिनिधियों, स्थानीय ठेकेदारों, डेवलपर्स और भुज तथा आसपास के क्षेत्रों के इच्छुक गृहस्वामी भी शामिल हुए। इवेंट का मकसद क्षेत्र में ग्रीन और सस्टेनेबल हाउसिंग को बढ़ावा देना था।

दिन की गतिविधियों के तहत, प्रतिनिधिमंडल ने कुछ सर्टिफाइड घरों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने देखा कि साधारण डिज़ाइन विकल्पों से कैसे किफायती, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल घर बनाए जा सकते हैं।

आईआईएफएल होम फाइनेंस में कोलेटरल रिस्क के प्रमुख डॉ. लोकेश गोयल ने इस इवेंट में अपने विचार साझा करते हुए कहा , “आईआईएफएल होम फाइनेंस में हम मानते हैं कि सतत जीवन हर किसी की पहुँच में होना चाहिए। हमारी ग्रीन होम प्रथाएँ और हमारा कुटुंब पहल परिवारों के लिए ऐसे घर बनाने को संभव बना रही है, जो न सिर्फ किफायती हों, बल्कि भविष्य के लिए तैयार और ऊर्जा-कुशल भी हों। भुज में इन गृहस्वामियों को अपने पर्यावरणीय प्रभाव को नियंत्रित करते देखना वास्तव में प्रेरणादायक है। यही वह बदलाव है, जिसकी हमें जरूरत है और जिसे हम पूरे भारत में समर्थन देना चाहते हैं।”
‘हमारा कुटुंब’ आईआईएफएल एचएफएल की एक प्रमुख सामाजिक पहल है, जो कमजोर और निम्न-आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस और एलआईजी) समुदायों के लिए किफायती और सतत आवास को बढ़ावा देती है। इस प्रोग्राम के तहत, गृहस्वामियों को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों जैसे एडीजीई एचपीसी (होम प्रेस्क्रिप्टिव सर्टिफिकेशन) के तहत अपने घरों को ग्रीन सर्टिफाइड कराने में सहायता मिलती है। ये घर कम ऊर्जा और पानी का इस्तेमाल करते हैं, सस्टेनेबल मटेरियल्स से बनाए जाते हैं और घर के अंदर बेहतर आराम प्रदान करते हैं।

इस पहल के तहत आईआईएफएल होम फाइनेंस न सिर्फ सर्टिफिकेशन में मदद करता है, बल्कि स्थानीय राजमिस्त्रियों और कॉन्ट्रैक्टर्स को इको-फ्रेंडली निर्माण तकनीकों में ट्रेनिंग भी देता है। इससे एक कुशल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हो रहा है, जो देश के और कोनों में ग्रीन हाउसिंग को पहुँचा सकता है।
गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में सक्रिय ‘हमारा कुटुंब’ ने अब तक सैकड़ों परिवारों की मदद की है। इस पहल ने उनके उपयोगिता खर्च और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के साथ-साथ उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया है।

भुज में आयोजित समारोह सिर्फ एक अवॉर्ड फंक्शन नहीं था, बल्कि यह एक रिमाइंडर था कि सतत आवास कोई दूर का सपना नहीं है। यह अभी भुज जैसे समुदायों में हो रहा है, जहाँ सही सपोर्ट और पार्टनरशिप के साथ यह मुमकिन हो पा रहा है। ‘हमारा कुटुंब’ जैसी पहलों के माध्यम से, आईआईएफएल होम फाइनेंस एक ग्रीन होम की शुरुआत से ही परिवारों को सपने को हकीकत में बदलने में मदद करता रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.