रामपुर में सांसद कैंप कार्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

हजरतपुर में पौधारोपण कर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं, 2027 में सपा सरकार का दावा

रामपुर, 01 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन रामपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के प्रानपुर रोड तोपखाना स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

वहीं, ग्राम हजरतपुर (अवधसभा चमरौआ) में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस मौके पर सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने कहा कि अखिलेश यादव एक लौह पुरुष हैं, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने नेतृत्व की ताकत साबित की। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंची।

महबूब अली पाशा ने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पीडीए (पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक) वर्गों को साथ लेकर देश में एक नई राजनीति का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। वे लगातार किसानों, गरीबों, और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी रामपुर जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटें जीतेगी और उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएगी।

इस अवसर पर शाहबाद विधानसभा अध्यक्ष बदन सिंह यादव, आसिम खान, गोविंद राणा, जुबेर अहमद, जमील सैफी, आसिफ अली, हाफिज नूरी, डॉ. इंतजार अली, अरशद एडवोकेट, अकरम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.