पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संभल पखवाड़ा के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंप का किया आयोजन

तिजारा 27 जून 2025 को ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुंडाना ग्राम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संभल पखवाड़ा के तहत कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत समाज में लिंगानुपात सुधार, महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई। जिससे कि समाज में लिंगानुपात में सुधार हो। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी संजीव कुमार एवं तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव एवं विजय कुमार बैरवा नायब तहसीलदार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं द्वारा केक कटवाकर बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच, बी डी ओ ग्राम साथिन एवं समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.