अपराध निरोधक कमेटी की बिसौली थाना कमेटी का चुनाव 26 जून को, पूर्व प्रधानाचार्य मुहम्मद ख़िज़र अहमद बनाए गए चुनाव अधिकारी
बदायूं। जनपद बदायूं में जिला अपराध निरोधक कमेटी का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचालित इस समिति के ज़िला प्रभारी मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स के नेतृत्व में थानों पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
इसी क्रम में बिल्सी थाना कमेटी के गठन के बाद अब बिसौली थाना कमेटी की कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की गई है। यह चुनाव 26 जून 2025, गुरुवार को सुबह 10 बजे बिसौली गेस्ट हाउस में संपन्न होगा।
चुनाव के लिए पूर्व प्रधानाचार्य मुहम्मद ख़िज़र अहमद को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला संगठन सचिव मुन्ने ख़ां को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी इंतज़ार हुसैन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। समिति का उद्देश्य समाज में अपराधों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी को सक्रिय करना है।
