मोदी सरकार ने व्यापक स्तर पर परिवर्तन किया है: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

सेवा, सुशासन और नवाचार के साथ 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा भारत

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री   पीयूष गोयल(Union Minister Piyush Goyal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वृद्धिशील नहीं, बल्कि परिमाणात्मक और संरचनात्मक परिवर्तन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने यह बात मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एमसीसीआई) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कही, जिसका विषय था “वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर।”

गोयल (Piyush Goyal)ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियाँ सेवा, सुशासन और नवाचार के मूल मंत्र पर आधारित हैं, और इसी कारण भारत न केवल तेजी से विकास कर रहा है बल्कि यह विकास समावेशी, स्थायी और निष्पक्ष भी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारत वर्ष 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिक, व्यापारी समुदाय और उद्योग जगत प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से पूरी तरह से जुड़े हुए हैं।

मंत्री ने वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति की सराहना करते हुए कहा कि हमारी बैंकिंग प्रणाली सुदृढ़, मुद्रास्फीति नियंत्रण में, और विदेशी निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं से निकलकर शीर्ष पांच में शामिल हो गया है।

गोयल(Piyush Goyal) ने भारतीय पासपोर्ट की बढ़ती प्रतिष्ठा और ‘ऑपरेशन सिंधु’ जैसे विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा के प्रयासों को सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

एमसीसीआई की 124 वर्ष की यात्रा की सराहना करते हुए उन्होंने इसे सरकार और उद्योगों के बीच सेतु बताया और कहा कि भारत को इस समय वैश्विक अवसरों का लाभ उठाना चाहिए क्योंकि “महान अर्थव्यवस्थाएं ठहराव में नहीं, सक्रियता से बनती हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य 140 करोड़ नागरिकों के गुणवत्तापूर्ण जीवन और उच्च आकांक्षाओं को पूरा करना है, और इसके लिए वह निर्णायक नेतृत्व और उदार अर्थनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.