चोरी की मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में था आरोपी, क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

फरीदाबाद: बता दें कि 23 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम बड़खल झील चौक एरिया में गस्त पर थी गस्त के दौरान अपने गुप्त सुत्रो से सूचना प्राप्त हुई की सोनू उर्फ सूरज चोरी की मोटरसाईकिल को बेचने के लिये पटेल चौक पर कब्रिस्तान की दीवार के पास खड़ा हुआ है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम नेँ आरोपी सोनू वासी भारत कालोनी फरीदाबाद को पटैल चौक एरिया से चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया की आरोपी सोनू(32) ने चोरी की मोटरसाईकिल बदरपुर बॉर्डर से किसी व्यक्ति से 5000 रुपये खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी का मामला दर्ज है।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

About The Author

1 Comment
  1. […] क्राइम ब्रांच ने मुखबिरों से मिली जानकारी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और ऑपरेशन के तहत लगाए गए कैमरों की सहायता से गिरोह को ट्रैक किया। पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर चार घटनाओं का खुलासा हुआ है। […]

Leave A Reply

Your email address will not be published.