उपखण्ड अधिकारी ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण

तिजारा 24 जून 2025 को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत भिण्डूसी एवं गोठड़ा में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार द्वारा मौके पर उपस्थित होकर कैंप का जायजा लिया गया। कैंप में उपस्थित किसानो एवं आमजन को संचालित कैंपो में अधिक से अधिक भागीदारी लेने एवं समस्यों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा कर नियमानुसार राहत लेने हेतु आग्रह किया गया।
कैंप के दौरान उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित करते हुए उपखण्ड अधिकारी ने कहा की वे आमजन से सम्बंधित परिवादों का मौके पर ही निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा राज्य सरकार की मंशानुरूप अधिक से अधिक संख्या में सम्बंधित समस्याओ का निस्तारण करे एवं परिवादी के परिवाद को लेकर न बैठे, प्राप्त परिवाद का यदि कारणवश निस्तारण नहीं हो पाता है तो प्रकरण को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर मार्गदर्शन प्राप्त करें जिसे कैंपो का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.