मिर्जापुर में डिफॉल्टरों पर बड़ी कार्रवाई: एसडीएम सदर गुलाब चंद्र की अगुवाई में 60 लाख की वसूली, एक गिरफ्तार
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मिर्जापुर, 24 जून 2025। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के निर्देश पर मिर्जापुर जनपद में बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ सघन वसूली अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सदर तहसील की टीम ने अब तक करीब 60 लाख रुपये की वसूली की है।
जानकारी के अनुसार, एक बड़े बकायेदार से 37 लाख रुपये का चेक जमा कराया गया, जबकि 10 लाख का एक और डिफॉल्टर गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 15 लाख रुपये के बकायेदार राम निरंजन, निवासी जिगना को भी धर दबोचा गया। इसी प्रकार अन्य 4-5 बड़े बकायेदारों की भी धरपकड़ की गई है।
मीडिया से बातचीत में तेजतर्रार एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने साफ कहा कि “जो भी बड़े डिफॉल्टर हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से किसी भी स्तर पर बकायेदारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
