राहगीरों को पिलाया गया ठंडा पानी और बांटी गई जलेबी

करनैलगंज गोण्डा। खुशी फाउण्डेशन की संस्थापिका व प्रबन्धक शाजिया खान एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मुकीद के निर्देश पर करनैलगंज के हुजूरपुर बहराइच मोड़ स्थित सरकारी अस्पताल के सामने संस्था के संयुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद राउफ उर्फ पन्नू ने भीषण गर्मी से राहत के लिए राहगीरों को नि:शुल्क बिस्कुट व मीठा सहित ठंडा पानी का इंतजाम राहगीरों के लिए किया गया। करनैलगंज में भीषण गर्मी को देखते हुए पन्नू ने निशुल्क प्याऊ जल की व्यवस्था की। बढ़ती गर्मी से जनता बेहाल है, गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा अच्छी पहल की गई। इसमें संस्था के सदस्यों द्वारा राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुंचाई। कड़कड़ाती धूप के बीच ठंडा पानी मिलने पर लोगों ने आशीर्वाद दिया। भीषण गर्मी के चलते हर कोई परेशान है। राहगीरों को ठंडा पानी पिला कर राहगीरों को राहत पहुंचाई गई। वहां पर मौजूद संस्था के जिला प्रचार मंत्री गोंडा मोबीन अहमद ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए संस्था के संयुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद राउफ उर्फ पन्नू ने पानी का निशुल्क प्याऊ जल का इंतज़ाम किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.