पंचायत चुनावों में बड़ी जीत दर्ज कर परचम लहराएगी भाजपा: हरीश

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा से मिले जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा से शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही दोनों के बीच रामपुर के राजनीतिक हालातों और संगठन की मजबूती को लेकर बातचीत हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सुझाव और संगठन कौशल के गुण रामपुर में भाजपा की सियासी जमीन को और मजबूती प्रदान करेंगे। आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत होगी।

गुरूवार को देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हुई यह पहली मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुर के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं। यहां तक कि यह भी उन्हें पता होता है कि संगठन में कौन कब क्या कर रहा है। यह रामपुर के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी कुछ दिनों में होने वाले संगठन विस्तार के संबंध में कुछ निर्देश दिए हैं। उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुझाव और संगठन के संबंध में मिले निर्देशों की बदौलत आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा परचम लहराएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.