“डिजिटलीकरण से प्रगति की ओर अग्रसर हरियाणा का परिवहन क्षेत्र: मंत्री अनिल विज”

चंडीगढ़, 16 जून – हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि राज्य का परिवहन क्षेत्र तकनीक और डिजिटलीकरण के माध्यम से लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सेवाओं में सुधार के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विज ने यह बात ‘ई-ट्रांस 2025’ दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। यह कार्यशाला केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से चंडीगढ़ में आयोजित की गई है।

इस कार्यशाला में हरियाणा सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और चंडीगढ़ शामिल हैं।

मंत्री विज ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.