ऐलनाबाद 14 जून ( एम पी भार्गव )ऐलनाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामलें में आरोपी को सिरसा महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस सबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी महिला थाना प्रभारी ने बताया की ऐलनाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 7 जून 2025 की रात्रि को कोई अज्ञात युवक उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर भगाकर ले गया है । पीड़ित युवक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं व 6 पोक्सो एक्ट के तहत थाना ऐलनाबाद में अभियोग दर्ज आगामी कार्रवाई हेतू जांच सिरसा महिला थाना को सौंपी गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिशपाल पुत्र राजी राम को काबू कर लिया है । उन्होने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा जाएगा ।
