दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में थाना दातागंज के प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार किया गया। इस दौरान थाना दातागंज के चौकीदारों को एक-एक डंडा तथा टार्च वितरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेन्द्र द्विवेदी,क्षेत्राधिकारी दातागंज के0 के0 तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक दातागंज गौरव विश्ननोई तथा अन्य कर्म0गण उपस्थित रहे।
