भोपाल में अब हर दिन होगा थोड़ा और स्टाइलिश; डी.बी. सिटी मॉल में खुला कुशल्स फैशन ज्वेलरी स्टोर

जब ज्वेलरी सिर्फ गहना न रहकर आपकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन जाए, तब जरूरत होती है, एक ऐसे ब्रांड की जो हर लुक
को खास बना दे। भोपालवासियों के लिए अब वही ब्रांड शहर में कदम रख चुका है, जो और कोई नहीं, बल्कि कुशल्स फैशन
ज्वेलरी है।

भोपाल में कुशल्स का यह नया स्टोर डी.बी. सिटी मॉल के सेकंड फ्लोर पर खुला है, जहाँ 5000 से अधिक डिज़ाइन्स का
शानदार कलेक्शन शहरवासियों का स्वागत कर रहा है। यह कलेक्शन ऑफिस वियर से लेकर वेडिंग लुक, फेस्टिव मौकों और
ट्रेंडी आउटिंग तक, हर लम्हे के लिए परफेक्ट है। कुंदन, ज़िरकॉन, एंटीक, स्टर्लिंग सिल्वर- हर डिज़ाइन, हर ज्वेलरी पीस
यहाँ सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है।

स्टोर लॉन्च पर कुशल्स फैशन ज्वेलरी के मार्केटिंग डायरेक्टर अंकित गुलेछा ने कहा, "भोपाल की खूबसूरती अब कुशल्स की
ज्वेलरी में और निखरेगी। हमारा सपना है कि हर महिला को उसकी पसंद और पर्सनैलिटी के अनुसार ज्वेलरी मिले, और
यही अनुभव हम इस स्टोर के ज़रिए देना चाहते हैं।"

भोपाल में यह स्टोर ब्रांड की देशव्यापी विस्तार यात्रा में एक अहम् पड़ाव है। सुबह 11 बजे से रात 9बजे तक संचालित होने
वाले इस स्टोर में आइए, देखिए और वह पहनिए, जो वाकई में सिर्फ खूबसूरत नहीं, खास भी हो।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.